बीजेपी नेता एवं केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री एमजे अकबर पर महिला पत्रकारों ने यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। महिला पत्रकारों का आरोप है कि एमजे अकबर जॉब इंटरव्यू के नाम पर युवा महिलाओं को होटल में बुलाकर उनके साथ आपत्तिजनक हरकतें किया करते थे।

एमजे अकबर पर यह आरोप प्रिया रमानी और शुमा राहा नाम की महिला पत्रकारों ने सोशल मीडिया पर शुरु किए गए ‘मी टू कैंपेन’ के तहत लगाए हैं।

प्रिया रमानी ने ट्वीट कर कहा है कि वह भी उनकी (एमजे अकबर) ग़लत हरकत की शिकार हुई। उसके साथ मुंबई के एक होटल में आपत्तिजनक हरकत की गई।

वहीं शुमा राहा ट्वीट में कहा, उसके साथ 1995 में ताज बंगाल होटल, कोलकाता में एमजे अकबर ने गलत हरकती की। उनकी गलत हरकत के विरोध में उसने नौकरी करने से इंकार कर दिया। प्रिया रमानी और शुमा राहा के इन ट्वीट्स के बाद कई अन्य महिला पत्रकारों ने भी बीजेपी नेता पर लगाए गए इन आरोपों का समर्थन किया है।

बता दें कि एमजे अकबर कई अखबार और पत्रिकाओं में संपादक रह चुके हैं। साल 2017 में एक महिला पत्रकार ने बताया था कि उसके बॉस ने उसे होटल के कमरे में जॉब इंटरव्यू के लिए बुलाया था।

हार्वे विन्सिटन ऑफ द वर्ल्ड नाम से लिखे पोस्ट में कहा गया है कि अकबर ने होटल के एक कमरे में उनका इंटरव्यू लिया था। साथ ही उन्होंने शराब भी ऑफर की।

अकबर ने महिला पत्रकार को बिस्तर पर उनके पास बैठने को भी कहा था। महिला का कहना है कि वह अश्लील फोन कॉल्स, मैसेज और असहज टिप्पणी करने में माहिर हैं।

यौन उत्पीड़न के इन आरोपों के बाद समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता घनश्याम तिवारी ने एमजे अकबर के मंत्री पद से इस्तीफे की मांग की है। उन्होंने कहा कि ये गंभीर आरोप हैं और उन्हें इस्तीफा देना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here