तीन राज्यों के चुनावी नतीजों में त्रिपुरा के नतीजे काफी चौकाने वाले आए हैं। 25 साल से वामदल विजय लाल किला ध्वस्त हो गया है।

भाजपा को पूर्ण बहुमत मिला है। सहयोगी संगठनों को जोड़कर भाजपा प्रचंड बहुमत के पार पहुंच चुकी है। लेकिन त्रिपुरा में इसबार देश का सबसे ईमानदार औऱ गरीब मुख्यमंत्री माणिक सरकार सत्ता से बाहर तो हो गए लेकिन अपनी सीट जीत कर बहुत कुछ साबित कर गए।

माणिक सरकार 20 सालों से राज्य के मुख्यमंत्री थे। उन्हें पूरे देश का सबसे ईमानदार मुख्यमंत्री कहा जाता है। माणिक सरकार ईमानदारी के अलावा सबसे गरीब मुख्यमंत्री भी थे। उनकी कुल संपत्ति 26 लाख बताई जाती है।

करोड़ों संपत्ति के मालिक तमाम मुख्यमंत्रियों से माणिक सरकार बिल्कुल अलग थे। पूरे प्रदेश में भाजपा लहर चल रही थी लेकिन माणिक सरकार की सीट नहीं हिला पाई।

साल 1998 से लगातार पांचवी वार धानपुर विधानसभा की जनता ने अपने मुख्यमंत्री को जीताकर सदन भेजा। पिछली बार 21 हजार वोट पाने वाले माणिक सरकार को इस बार 22 हजार वोट मिले हैं।

आपको बता दें कि, चुनाव आयोग के घोषित रिजल्ट के हिसाब से त्रिपुरा में 43 सीटें भाजपा सहयोगियों व 16 सीटे वामदलों को मिली हैँ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here