त्रिपुरा में ब्लादिमीर लेनिन की मूर्ति गिराए जाने पर बीजेपी की चारों तरफा आलोचना हो रही है। अब इस मामले पर राजद प्रवक्ता मनोज झा ने कहा कि हमारे देश में तालिबानी संस्कृति आकार ले रही है।

सोशल मीडिया पर इशारों इशारों में बीजेपी पर निशाना साधते हुए झा ने लिखा कि अगर यही सब चलता रहा तो एक दिन किसी पर तेजाब डाल देना भी आम बात हो जायेगी।

मनोज झा ने लेनिन की मूर्ति गिराए जाने पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि डर सिर्फ लेनिन की मूर्ति ढहाने का नहीं बल्कि इस बात से है कि नफरत और हिंसा की तालिबानी संस्कृति हमारे बीच आकार ले रही है।

और अगर ये प्रवृति चल पड़ी तो अपने प्रतिस्पर्धियों हाथ पैर काट लेना,जीभ खींच लेना, आंख में तेज़ाब डालना ‘नया सामान्य’ हो जाएगा भाई


बता दे कि त्रिपुरा में सत्ता हासिल करने के 48 घंटे बाद ही लेनिन की मूर्ति तोड़ दी गई।

5 मार्च को त्रिपुरा के बेलोनिया शहर के सेंटर ऑफ कॉलेज स्कॉयर में खड़ी रूसी समाजवादी क्रांति के अगुवा ब्लादिमीर लेनिन की 11.5 फीट ऊंची फाइबर की मूर्ति को बीजेपी कार्यकर्ताओं ने बुलडोजर से गिरा दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here