करीब 200 किलोमीटर पैदल चलकर नासिक से मुंबई पहुंचे हजारों किसान। खून से सने पैर के साथ आजाद मैदान पर डेरा जमाया।

अब पूरा देश इन किसानों के साथ खड़ा नजर आ रहा है। पैर फट चुके हैं, चप्पलें टूट चुकी है। पानी पिलाने वाले रास्ते में खड़े होकर हौंसला बढ़ा रहे हैं।

जब देश का किसान विधानसभा घेरने की तैयारी कर रहा था लेकिन मीडिया धर्म संसद पर बहस कर रहा था। क्योंकि उसे आने वाले चुनावों में विशेष पार्टी को चुनाव लड़ाना और जिताना है।

आजतक एंकर रोहित सरदाना “राम मंदिर पर सारे पक्षकार एक साथ, एक मंच पर. भगवान राम की नगरी अयोध्या से ‘धर्म संसद”

नासिक से मुंबई हजारों किसान परेशान होकर आगे बढ़ रहे थे। देश का नंबर वन चैनल का दावा करने वाला आजतक धर्म पर बहस करने में व्यस्त था।

ना किसानों पर समस्याओं पर फिक्र करना है ना नौजवानों की दिक्कतों पर। देश का बंटाधार करने में भारतीय मीडिया का अहम रोल बनता जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here