भगवान राम पर विवादित बयान देने वाले समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद नरेश अग्रवाल भाजपा में शामिल हो गए हैं।

राज्यसभा में नरेश अग्रवाल ने विवादित बयान देते हुए कहा था कि, व्हिस्की में विष्णु बसे, रम में बसे हैं राम जिन में बसी जानकी, ठर्रे में हुनमान बोलो जय सियाराम।

इस बयान की जमकर आलोचना की गई थी। जिसमें सबसे ज्यादा भाजपा नेताओं ने इसकी निंदा की थी।

इस बयान पर सपा नेता नरेश अग्रवाल  काफी दिनों तक अड़े रहे थे।

लेकिन अब वह वॉशिंग मशीन में धूल चुके हैं। भाजपा में शामिल होते ही लोगों की प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गई हैँ।

रेलमंत्री पीयूष गोयल ने खुद नरेश अग्रवाल को भाजपा की सदस्यता दिलाई।

सोशल मीडिया पर लोगों ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि,जो ‘राम’ का नहीं हुआ था वो आज ‘भाजपा’ का हो गया !

इसके अलावा लोगों ने अलग अलग प्रतिक्रियाएं दी।

राम को रम में बसाने वाले नरेश अग्रवाल को भाजपा ने अपने साथ लेकर राम भक्तों का सम्मान बढ़ाया है ? खैर छोड़िये जो भगवान राम का नहीं हुआ वो उनके भक्तों का खाक होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here