त्रिपुरा में सत्ता संभालते ही भाजपा कार्यकर्ताओं की अराज़कता देखने को मिल रही है। भाजपा नेता जगह-जगह तोड़फोड़ औऱ हिंसक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।

बीते रोज दक्षिण त्रिपुरा में रूसी क्रांति के नायक लेनिन की मूर्ति को ढहा दिया गया। जिसके बाद भाजपा की आलोचना चौतरफा शुरू हो गई।

लेनिन के बाद तमिलनाडु में भाजपा नेताओं ने पेरियार की मूर्ति तोड़ने की बात लिखी। पेरियार दक्षिण भारत में एक सुधारक के रूप में जाने जाते है।

तमिलनाडु सहित कई राज्यों में उनकी मूर्तियां लगी हैं। हालांकि बाद में भाजपा नेताओं ने सोशल मीडिया पर लिखे अपने बयानों पर पलटी मार ली।

सोशल मीडिया पर तमाम लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि, क्या ये अच्छे दिनों का विकास है।

या इन नेताओं की कायरता है। जो लेनिन और पेरियार को निशाना बना रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here