एमजे अकबर ने विदेश राज्य मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया है। अकबर के इस्तीफे पर पत्रकार प्रिया रमानी ने प्रतिक्रिया दी है।

प्रिया रमानी ने ट्वीट किया है कि ‘अकबर के इस्तीफे से महिला के तौर पर हम सही साबित होते हैं। मैं उस दिन का इंतजार कर रही हूं जब मुझे कोर्ट से इंसाफ मिलेगा।’

बता दें कि प्रिया रमानी वो पहली शख़्स हैं जिन्होंने #MeToo के तहत अकबर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था।

रमानी के बाद तो अकबर पर आरोपों की झड़ी लग गयी। प्रिया रमानी के बाद अब तक 18 महिलाओं ने अकबर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

बीजेपी नेता के खिलाफ महिला पत्रकारों की बड़ी जीत, MJ अकबर ने मंत्री पद से दिया इस्तीफ़ा

शायद यही वजह है कि अकबर ने प्रिया रमानी के खिलाफ सोमवार को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में आपराधिक मानहानि की धारा IPC 499, 500 के तहत केस दर्ज कराया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here