कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी का कहना है कि ‘बड़ी संख्या में किसान प्रदर्शन कर रहे हैं, दिल्ली समेत देश भर में SSC के छात्र विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

विभिन्न वर्ग के लोग नाखुश हैं फिर भी फिर भी यह सरकार खुद को सफल कहानी बताती है…’

बता दें कि महाराष्ट्र में लगभग 5000 किसान विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। 6 मार्च से ही अखिल भारतीय किसान सभा के बैनर तले हजारों किसान लॉन्ग मार्च कर रहे हैं।

किसान 200 किलोमीटर लंबी पदयात्रा कर रहे हैं। ये पदयात्रा महाराष्ट्र के नासिक से चलकर मुम्बई तक जाएगी।

ये किसान केंद्र और राज्य की बीजेपी सरकार की किसान विरोधी और जन विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। किसानों का ये जनसैलाब कल मुंबई पहुंच जाएगा।

किसान सभा में मौजूद किसानों का कहना है कि केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की फडणवीस सरकार ने किसानों से झूठ बोला है और धोखा दिया है।

किसानों की मांग है कि फडणवीस सरकार अपने वादे के मुताबिक किसानों का लोन माफ करें।

वही दिल्ली समेत पूरे भारत में SSC के छात्र विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। 27 फ़रवरी से शुरू हुआ ये प्रदर्शन आज भी चल रहा है।

सत्तासीन नेतागण छात्रों को भरोसा दिलाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन छात्रों का कहना है कि अब वो जुमलों में नहीं आने वाले। जब तक SSC धांधली को लेकर कोई ठोस परिणाम नहीं आते छात्रों का प्रदर्शन जारी रहेगा।

व्यापारी वर्ग जीएसटी से परेशान है, गरीब-मजदूर आज भी नोटबंदी की मार से बाहर नहीं निकल पाया है। दिहाड़ी मजदूरी करने वालों लोगों की मुश्किलें अब भी कम नहीं हुआ हैं।

उल्टा नागरिकों के टैक्स का पैसा उधोगपति लूटकर भाग रहे हैं और सरकार सिवाए दिलासा के कुछ नहीं दे पा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here