देश में फैली कोरोना महामारी के दौरान मरीजों को बचाने में सबसे अहम भूमिका स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा निभाई गई थी।

दिन रात एंबुलेंस कर्मियों ने मरीजों को अस्पतालों तक पहुंचाने का काम किया है। जिसके लिए सरकार और प्रशासन द्वारा उनकी जमकर तारीफ भी की गई।

अब खबर सामने आ रही है कि योगी सरकार ने कोरोना महामारी के दौरान महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले एंबुलेंस कर्मियों को हैरानीजनक इनाम दिया है।

दरअसल 27 मई 2021 को योगी सरकार द्वारा प्रदेश में आवश्यक सेवा रखरखाव अधिनियम लागू किया गया है। जोकि सरकार के सभी विभागों और निगमों में 6 महीने के लिए किसी भी तरह की हड़ताल पर रोक लगाता है।

इस अधिनियम के तहत योगी सरकार ने राज्य में 500 से ज्यादा श्रमिकों को बर्खास्त कर दिया है। दरअसल राज्य में एंबुलेंस कर्मी हड़ताल पर चल रहे थे।

बताया जाता है कि इससे पहले सरकार की सख्ती के चलते एंबुलेंस सेवा प्रदाता कंपनी ने इस हड़ताल का नेतृत्व कर रहे एक दर्जन एंबुलेंस कर्मियों को बर्खास्त करने के साथ उनपर एफआईआर भी दर्ज की थी।

इस मामले में कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि

उप्र में कोरोना काल में सरकार एंबुलेंस कर्मियों पर फूल बरसाने की बात करती थी और उन्होंने जैसे ही अपने अधिकारों की आवाज उठाई,

सरकार उन पर लट्ठ बरसाने की बात कर रही है। सरकार ने एस्मा लगाकर 500 से ऊपर कर्मी बर्खास्त कर दिए और जनता परेशान है। ऐसी सरकार से प्रदेश को भगवान बचाए।”

बताया जाता है कि योगी सरकार ने राज्य में 22 मई 2020 को 6 महीने के लिए एस्मा लागू किया था। जिसके बाद इसे नवंबर में 6 महीने के लिए और बढ़ा दिया गया।

इससे पहले भी प्रियंका गांधी ने योगी सरकार को इस मुद्दे पर घेरा था। प्रियंका गांधी ने कहा था कि जायज मांगों के लिए आवाज उठाने वालों को सरकार द्वारा डराया और धमकाया जाता है। यह सत्ता का गलत इस्तेमाल और अपराध है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here