बीते 17 जुलाई को सोनभद्र ( sonbhadra) में हुई घटना के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पीड़ित परिवारों को 10-10 लाख रुपए देने की घोषणा की थी। प्रियंका के निर्देश पर कांग्रेस ने शनिवार को अपना वादा पूरा कर दिया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की एक टीम ने सोनभद्र पहुंचकर पीड़ित परिवारों को चेक सौंपा।

सोनभद्र पहुंची इस टीम में कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता अजय कुमार लल्लू, पूर्व विधायक ललितेश पति त्रिपाठी, अजय राय, भगवती प्रसाद चौधरी और महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव संगीता श्रीवास्तव समेत कई बड़े नेता शामिल थे।

प्रियंका गांधी ने अपना वादा पूरा किया, सोनभद्र नरसंहार के पीड़ितों को दिया गया 10-10 लाख का चेक

प्रियंका गांधी ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी देते हुए ट्वीट पर लिखा है कि, “सोनभद्र में नरसंहार के बाद मेरी कोशिश थी कि वहां के लोगों की आवाज सुनी जाए। उन्हें एहसास हो कि वो अकेले नहीं हैं, लोग उनके साथ हैं। मैंने मिलकर उनका दुःख बांटने की कोशिश की और आर्थिक मदद की भी घोषणा की। आज कांग्रेस के नेताओं ने उम्भा जाकर आर्थिक सहायता के चेक पीड़ितों को दिए।”

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र के उम्भा गांव में 17 जुलाई को हुए नरसंहार में 10 लोगों को मार दिया गए था। ज़मीनी विवाद के चलते दबंग गांव के प्रधान ने 32 ट्रैक्टर में 300 से अधिक लोगों के साथ आदिवासियों के गांव में धावा बोल दिया था। इसमें 25 से ज्यादा लोग घायल हुए थे जिसमें कई की हालत गंभीर बनी हुई थी।

वहीं प्रियंका गांधी 20 जुलाई को सोनभद्र में हुए नरसंहार में मारे गए पीड़ित परिवारों से मिलने गईं थीं। लेकिन, 24 घंटे की कड़ी मशक्त के बाद प्रशासन ने प्रियंका से कुछ पीड़ितों को मिलने की अनुमति दी थी। मीडिया और सोशल मीडिया में प्रियंका की वीडियो और फोटो खूब वायरल हुई थीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here