‘एक दिन भाजपा को यह अहसास होगा कि हर चीज नहीं खरीदी जा सकती। हर चीज पर जोर-जबर्दस्ती नहीं चल सकती और हर झूठ का आखिर में पर्दाफाश हो जाता है।’ ऐसा कहना है कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा का जिन्होंने ये बात कर्नाटक में कांग्रेस-जेडीएस सरकार गिरने पर अपनी ये प्रतिक्रिया दी है।

प्रियंका ने आगे लिखा-
तब तक देश के नागरिकों के पास भ्रष्टाचार और लोगों के हितों की सुरक्षा करने वाली संस्थाओं पर योजनाबद्ध आक्रमण को झेलने के अलावा कोई चारा नहीं है।

दरअसल कर्नाटक में विश्वास प्रस्ताव पर चार दिनों की बहस के बाद कनार्टक में एच डी कुमारस्वामी की सरकार गिर गई है।  विधानसभा में मंगलवार को मुख्यमंत्री कुमारस्वामी के नेतृत्व में कांग्रेस व जनता दल सेक्युलर (जद-एस) की गठबंधन सरकार विश्वास मत हासिल नहीं कर सकी। 

225 सदस्यीय कनार्टक विधानसभा में विश्वास मत के लिए 20 विधायक सदन में उपस्थित नहीं हुए थे। विधानसभा अध्यक्ष के. आर. रमेश कुमार ने विश्वास मत के बाद सदन के सदस्यों को बताया कि मुख्यमंत्री एच डी कुमार स्वामी विश्वास मत हासिल नहीं कर सके।

इससे पहले बसपा सुप्रीमो मायावती ने सरकार गिरने पर बीजेपी की आलोचना की थी। उन्होंने कहा था कि कर्नाटक में बीजेपी ने संवैधानिक मर्यादाओं को ताक़ पर रखने के साथ-साथ जिस प्रकार से सत्ता व धनबल का इस्तेमाल करके विपक्ष की सरकार को गिराने का काम किया है वह भी लोकतंत्र के इतिहास में काले अध्याय के रूप में दर्ज रहेगा। इसकी जितनी भी निन्दा की जाए वह कम है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here