देश में दलित समाज के बीच बनता माहौल आने वाले 2019 के लोकसभा चुनाव और इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को जिता सकता है।

एक तरफ पूरे देश में भाजपा के खिलाफ दलित सड़कों पर दिख रहे हैं और वहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी दलित सफाई कर्मचारियों के घर खाना खाते नज़र आ रहे हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी ने बेंगलूर में श्रीनिवास नाम के एक सफाई कर्मचारी के घर नाश्ता किया। राहुल यहाँ कर्नाटक में आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए गए हुए हैं। नाश्ता करते समय उनका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर आया है।

गौरतलब है कि पूरे में देश में दलित माहौल भाजपा के खिलाफ बन रहा है। भारत बंद के दौरान और उसके बाद भाजपा शासित राज्यों में दलितों के साथ हिंसा हुई है। पुलिस पर भी दलित युवाओं को बुरी तरह पीटने का आरोप है।

इसके अलावा भाजपा के अपने दलित नेता भी उससे किनारा करते नज़र आ रहे हैं। भाजपा सांसद उदित राज ने भी भारत बंद के बाद दलितों के साथ शोषण होने का आरोप लगाया है।

इससे पहले इटावा के सांसद अशोक दोहरे, रॉबर्ट्सगंज के सांसद छोटेलाल खरवार,बहराइच से सावित्री बाई फुले इन सभी सांसदों ने प्रधानमंत्री मोदी को चिट्टी लिख चुके है। वही उनके सहयोगी दल सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के चीफ ओमप्रकाश राजभर बीजेपी से अपनी नाराजगी जाहिर कर चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here