बीजेपी त्रिपुरा की जीत पर जश्न मना रही है वही वो कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधने में भी पीछे नहीं हट रही है। अमित शाह ने जैसे ही राहुल गाँधी पर तंज कसते हुए कहा कि, सुना है कि इटली में चुनाव है इसलिए राहुल यहां नहीं है।

शाह ने कहा ‘मुझे नहीं पता, वो एक व्‍हाट्सअप पर मैसेज आया है कि इटली में चुनाव है।

शाह के इस तंज का पलटवार करते हुए कांग्रेस सांसद कमलनाथ ने कहा कि, राहुल गांधी की वजह से बीजेपी नर्वस है। राहुल लगातार हमारे संपर्क में हैं।

कांग्रेस सांसद ने कहा कि, राहुल ‘3 दिन के लिए अपनी नानी से मिलने गए हैं जो कि 93 साल की हैं, वह हमसे लगातार संपर्क में हैं। अगर हम यहां होते या कहीं पर भी होते तो हमारा संपर्क उनके साथ बना रहता।

शाह के तंज पर पर नाराजगी जाहिर करते हुए कमलनाथ ने ये भी कहा कि, आज के जमाने में उन्हें हर जगह उपस्थित रहने की आवश्यकता नहीं है। वो राजनीति कर रहे हैं, आलोचना कर रहे हैं। इससे स्पष्ट होता है कि भारतीय जनता पार्टी कितनी गिरावट की राजनीति पर उतर आई है।

उन्होंने आगे कहा कि वे लोग राहुल गाँधी को लेकर खासे नर्वस हैं, इसलिए ऐसे अटैक कर रहे हैं। सभी ने देखा कि गुजरात में क्या हुआ।

राजस्थान और मध्यप्रदेश के उपचुनावों में क्या परिणाम हुआ? यहां मेघालय में भी बीजेपी के पास सिर्फ 2 सीटें आईं जबकि दावा था कि यहां 40 के करीब सीट लाएंगे तो यह बात स्पष्ट है कि वह कितने नर्वस हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here