त्रिपुरा में जीत के नशे में चूर भाजपाई अब हुडदंगई पर उतर चुके हैं। हाल ही में हुए चुनाव में 25 साल से सत्ता में रहने वाली कम्युनिस्ट पार्टी को हराकर भाजपा इस बार त्रिपुरा में पहली बार सरकार बना रही है।

भाजपा जीत की ख़ुशी मनाने में इतना चूर हो चुकी है कि अब उसके कार्यकर्ताओं को कुछ भी गलत सही नहीं दिख रहा। जीत के नशे में कल भाजपा के कुछ कार्यकर्ताओं ने त्रिपुरा के बेलोनिया में पांच साल पहले स्थापित कम्युनिस्ट विचारक लेनिन की मूर्ति को बुलडोजर से गिरवा दिया।

जहां एक तरफ सीपीआई ने इस मामले पर भाजपा को घेरते हुए डर पैदा करने की राजनीति बताया वहीं भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव ने इस मामले पर ट्वीट कर विवाद को बढाने का काम किया। हालांकि बाद में राम माधव ने अपने ट्वीट को डिलीट कर दिया।

राम माधव ने अपने ट्वीट में लिखा था कि, “लोग लेनिन की मूर्ति गिरा रहे हैं, रूस में नहीं, त्रिपुरा में हो रहा है, चलो पलटाई।” चलो पलटाई त्रिपुरा में चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा ने सीपीआई के खिलाफ नारा दिया था।

राम माधव ने अपने इस ट्वीट को विवाद बढ़ने के बाद हटा दिया मगर सीपीआई और सीपीआई समर्थकों ने इस ट्वीट का स्क्रीनशॉट वायरल करना शुरू कर दिया।

सीपीआई ने आरोप लगाया कि लेनिन की मूर्ति बीजेपी के बड़े नेताओं के कहने पर गिराई गई। जिसका सुबूत राष्ट्रीय महासचिव राम माधव का ये ट्वीट है।

इसके अलावा सीपीआई ने राज्यपाल तथागत रॉय के ट्वीट का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया। जिसमें उन्होंने कहा है कि अगर एक सरकार ने गलती की है तो दूसरी सरकार सुधार सकती है।

गौरतलब है कि भाजपा पहले से ही त्रिपुरा और देशभर से विरोधियों को हटाना चाहती है और इसकी पहल वो शुरू कर चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here