उत्तर प्रदेश की दो लोकसभा सीट पर हुए उपचुनावों में भारतीय जनता पार्टी को झटका लगता दिख रहा है। गोऱखपुर में सपा प्रत्याशी प्रवीण निषाद और फूलपुर में भी सपा प्रत्याशी नागेंद्र सिंह पटेल काफी आगे चल रहे हैं।

गोरखपुर और फूलपुर चुनाव में जीत ओर बढ़ती समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद राम गोपाल यादव ने इस जीत पर बयान दिया है।

रामगोपाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता सरकार में अविश्वास व्यक्त कर दिया स्पष्ट तौर पर। क्योकिं यूपी की जनता समझ चुकी है की सारे देश की जनता को मुर्ख बना रहे हैं और खुद भगवान को धोखा दे रहे है।

UP ki janta ne sarkaar mein avishwaas vyakt kar diya hai spasht taur par. UP ki janta samajh chuki hai ki saare desh ki janta ko murkh bana rahe hain aur swayam bhagwan ko dhoka de rahe hain: Ram Gopal Yadav, SP in Delhi #UPByPolls pic.twitter.com/EEqM1ljtWN
— ANI (@ANI) March 14, 2018

रामगोपाल यादव ये बयान तब आया है जब समाजवादी पार्टी गोरखपुर और फूलपुर के उपचुनावों में जीत की तरफ बढ़ रही है।

ये जीत इस लिए भी ज़रूरी मानी जा रही क्योकिं गोरखपुर योगी आदित्यनाथ का गढ़ माना जाता है इस सीट से वो पिछले 20 सालों तक सांसद रहे है। गोरखपुर और फूलपुर के उपचुनावों में बीजेपी हार की तरफ बढ़ रही है।

गोरखपुर उपचुनाव परिणाम 22वें राउंड की गिनती के बाद सपा के प्रवीण निषाद को 3,34।463 वोट मिले हैं। बीजेपी के उपेन्द्र दत्त शुक्ला को 2,35,836 वोट मिले हैं। प्रवीण निषाद को 25,870 वोटों की बढ़त बनाये हुए है।

वही अगर उपमुख्यमंत्री केशवप्रसाद की सीट की बात करे तो यहां भी बीजेपी भी हार की तरफ बढ़ रही है। फूलपुर उपचुनाव के 25 वें राउंड में भी सपा आगे।

नागेन्द्र सिंह पटेल को 2,71,752  वोट मिले। बीजेपी प्रत्याशी कौशलेन्द्र सिंह पटेल को 2,33,254 वोट मिले। यहां से भी सपा के नागेन्द्र 38,498 वोट से आगे चल रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here