‘रेसिस्ट, सेक्सिस्ट, सेक्स के भूखे डाइनोसॉर अभी लुप्त नहीं हुए हैं बल्कि और फल-फूल रहे हैं! हमारे अधिकांश नेता ऐसे पुरुष क्यों हैं जिन्हें आप चाय के लिए घर आमंत्रित करना भी नहीं चाहते हैं? चापलूस। इसलिए जाना था कश्मीर? शादी तो लीगल ही थी?’

ये बयान अभिनेत्री ऋचा चड्डा ने बीजेपी विधायक विक्रम सिंह सैनी के शर्मनाक बयान पर दिया है।

दरअसल सोशल मीडिया पर बीजेपी विधायक विक्रम सिंह सैनी का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वह कश्मीर की गोरी लड़कियों को शादी के लिए उपलब्ध बता रहे हैं।

वह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि कार्यकर्ता बहुत उत्सुक हैं और जो कुंवारे हैं, उनकी शादी वहीं करवा देंगे, कोई दिक्कत नहीं है। क्या दिक्कत है? पहले वहां महिलाओं पर कितना अत्याचार था। वहां की लड़की अगर किसी उत्तर प्रदेश के छोरे (लड़के) से शादी कर ले, तो उसकी नागरिकता खत्म।

BJP विधायक ने की कश्मीरी लड़कियों पर अभद्र टिप्पणी, अलका बोलीं- क्या स्मृति ईरानी कुछ बोलेंगी?

भारत की नागरिकता अलग, कश्मीर की अगल और जो मुस्लिम कार्यकर्ता हैं यहां पर, उनको खुशी मनानी चाहिए, शादी वहां करना, कश्मीरी गोरी लड़की से। खुशी मनानी चाहिए। पूरे चाहे हिंदू, मुस्लमान कोई हो। ये पूरे देश के लिए उत्साह का विषय है।

जब बीजेपी विधायक से उनके विवादित बयान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्होंने कुछ गलत नहीं किया है। विधायक ने कहा, अब हर कोई बिना किसी परेशानी के कश्मीरी लड़की से शादी कर सकता है। यही सब मैंने कहा है और ये सच है। ये कश्मीर के लोगों के लिए आजादी है।

2 COMMENTS

  1. Sab ke Sab Bhajpeyo aur RSS walo ka Penis kaat kar fek dena chahiye Tab in haraamjaado ko unki aukaat ka pata chalega. Ye sab to apni Maa – bahno ke saath bhi aise hi karte hai

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here