यूपी में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। उसके ठीक पहले यूपी में आतंकवादियों की एंट्री हुई और अब पाकिस्तान की एंट्री भी हो गई है।

एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें समाजवादी पार्टी के प्रदर्शन में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे सुनाई दे रहे हैं।

दिलचस्प बात है कि समाजवादी पार्टी का यह प्रदर्शन महंगाई, भ्रष्टाचार और अराजकता जैसे मुद्दों पर था लेकिन नारा पाकिस्तान का लग गया।

बिना जांच पड़ताल के समाजवादी पार्टी को देशद्रोही बताने के लिए मीडिया का एक वर्ग उतारु हो गया।

गोदी मीडिया की जानी मानी एंकर रुबिका लियाकत ने ट्वीटर पर एक वीडियो अपलोड किया और उस पर लिख दिया कि आगरा में समाजवादी पार्टी के प्रदर्शन के दौरान लगे पाकिस्तान जिंदाबाद।

रुबिका ने लिखा कि यह प्रदर्शन समाजवादी पार्टी के आगरा इकाई के अध्यक्ष वाजिद निसार के नेतृत्व में चल रहा था। इसके साथ ही रुबिका ने सवाल पूछा है कि अब बताओ, किसने की पाकिस्तान की एंट्री…

इस पर समाजवादी पार्टी के एमलएलसी और प्रवक्ता उदय वीर सिंह ने भी जमकर रुबिका की क्लास लगा दी।

रुबिका को रिप्लाई देते हुए उदयवीर सिंह ने लिखा कि “जांच पड़ताल करना आप जरुरी नहीं समझती. बस आरोप लगा कर भाजपाई चापलूसी करने को आप सदैव तत्पर दिखाई देती हैं”

उदयवीर सिंह ने आगे कहा कि माहौल खराब करने वाले संघी उत्पाती लोगों से तो आप ज्यादा खतरनाक हैं? कम से कम वो खुद को निष्पक्ष नहीं कहते. रुबिका को लताड़ लगाते हुए एमएलसी ने कहा कि शर्म तो आपको आती नहीं.

मिली जानकारी के अनुसार, कल समाजवादी पार्टी ने पूरे उत्तर प्रदेश में धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम था। इस दौरान एक वीडियो वायरल हो गया जिसमें पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे सुने गए।

जब वीडियो को खंगाला गया तो उसमें पंकज कुमार सिंह नाम का युवक नारे लगाता हुआ दिखाई पड़ा। सुल्तानगंज की पुलिया इलाके का निवासी पंकज सिंह समाजवादी पार्टी का सदस्य भी नहीं है।

पंकज कुमार सिंह के साथ ही चंद्रप्रकाश, दीपक बाल्मिकी, आरिफ खान और मधुकर सिंह नामक पांच लोगों को नारेबाजी के शक में गिरफ्तार कर लिया गया है।

मालूम हो कि यह कार्रवाई समाजवादी पार्टी की शिकायत पर ही की गई। समाजवादी पार्टी, आगरा के जिलाध्यक्ष वाजिद निसार ने वीडियो सामने आते ही एसपी को पत्र लिखकर कहा कि हमारे जुलूस में जो शख्स पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगा रहा है, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

जिलाध्यक्ष ने इसे पार्टी को बदनाम करने की साजिश बताया है और कहा है कि नारेबाजी करने वाले इस शख्स से हमारा कोई लेना देना नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here