महाराष्ट्र के अच्छे दिन आये हो या न आये हो मगर मुख्यमंत्री के देवेंद्र फडणवीस अच्छे दिन आ चुके है। जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के कार्यालय में चाय पीने और पिलाने के ख़र्चे में 578% की बढ़ोतरी हुई है।

इस जानकारी में ये भी पता चला है की मुख्यमंत्री कार्यालय में हर रोज 18,500 कप चाय पी जाती है।

दरअसल एक आरटीआई से ये खुलासा हुआ है कि साल 2015-16 तक मुख्यमंत्री कार्यालय में चाय-पानी पर गर साल करीब 58 लाख रुपए खर्च होते थे, जो 2017-18 में बढ़कर करीब 3 करोड़ 40 लाख रुपए हो गए हैं।

इस मामले कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने भी निशाना साधते हुए सोशल मीडिया पर लिखा मोदीजी चाय पे चर्चा करते थे, सीएम फडणवीस चाय पे ख़र्चा कर रहे हैं। वो भी अनाप-शनाप।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here