भारतीय जनता पार्टी के सत्ता में आने के बाद देश से धोखाधड़ी करके कई उद्योगपतियों के भागने के मामले सामने आ चुके हैं। नीरव मोदी, विजय माल्या, मेहुल चोकसी के बाद अब गुजरात के नितिन संदेसरा इस सूची में शामिल हो गए हैं।

देश में धोखाधड़ी कर भागने वाले उद्योगपतियों की बढ़ती तादाद को आम आदमी पार्टी नेता संजय सिंह ने ‘भगोड़ा योजना’ करार दिया है।

आप नेता संजय सिंह ने ट्विटर के जरिए कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले पकौड़ा योजना लाये और अब भगौड़ा योजना लेकर आए हैं। पहले देश लूटो फिर भाग जाओ देश के पीएम आपका साथ देंगे।

 

प्रेस कांफ्रेंस कर आप नेता संजय सिंह ने कहा कि, अब गुजरात के नितिन संदेसरा 5000 करोड़ लेकर भाग गया। मैंने प्रधानमंत्री को पहले ही पासपोर्ट ज़ब्त करने की सलाह दी थी।

सिंह ने बताया कि, “इस साल 4 मई को मैंने सीबीआई को चिट्टी में उद्योगपतियों के नाम सूची दी थी जिनपर 8 लाख 55 हज़ार करोड़ का कर्ज़ा है और उनके पासपोर्ट ज़ब्त करने को कहा था”।

बता दें की गुजरात स्थित स्टर्लिंग बायोटेक के मालिक नितिन संदेसरा पर बैंक से 5,000 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी पर सीबीआई और ईडी ने उन्हें वॉन्टेड घोषित कर दिया था। यह आरोप है की संदेसरा ने भारत और विदेश में लोन हटाने के लिए 300 से अधिक बेनामी कंपनियों की स्थापना की थी ।

मीडिया की ख़बरों के मुताबिक नितिन संदेसरा, उसका भाई चेतन संदेसरा और भाभी दिप्तिबेन संदेसरा
सब नाइजीरिया में छुपे हैं |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here