निजी समाचार चैनल एनडीटीवी को अहमदाबाद की एक अदालत से 10 हज़ार करोड़ रुपए की मानहानि का नोटिस मिला है। इसे अनिल अंबानी की रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड ने राफ़ेल कवरजे के संबंध में दाखिल किया है। 26 अक्टूबर को इस मामले पर सुनवाई होगी।

रिलायंस राफ़ेल मामले को लेकर आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह पर भी 5 हज़ार करोड़ रुपए की मानहानि का मुकदमा कर चुकी है।

आप नेता ने रिलायंस की इस कार्रवाई पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बीजेपी और पूंजीपति अंबानी के गठजोड़ को इस दौर की अंग्रेज़ी हुकूमत करार दिया है।

मुझको 5000 करोड़ और NDTV को 10,000 करोड़ की मानहानि से डराने वाले अंबानी, न मैं डरूंगा न NDTV

आप नेता ने ट्वीट कर लिखा, “अरबपति अम्बानी ने 5000 करोड़ का मानहानि का मुक़दमा कर दिया, जुर्म राफ़ेल महाघोटाले को मैंने उजागर किया, जा रहा हूँ ‘गांधी के गुजरात’ नये अंग्रेजो से न्याय की लड़ाई लड़ने”।

बता दें कि यह केस एनडीटीवी के साप्ताहिक शो ‘Truth vs Hype’ पर किया गया है। जो 29 सितंबर को प्रसारित हुआ था। इस शो में राफ़ेल सौदे में रिलायंस की भूमिका को लेकर सवाल खड़े किए गए थे। इस शो में चैनल के अनुरोध के बावजूद रिलायंस के कोई आला अधिकारी शामिल नहीं हुए थे।

10 हजार करोड़ रुपये के मानहानि का नोटिस मिलने के बाद एनडीटीवी का कहना है कि ये अनिल अंबानी समूह द्वारा तथ्यों को दबाने और मीडिया को अपना काम करने से रोकने की जबरन कोशिश है। एनडीटीवी का कहना है कि वो अदालत में पूरे तथ्यों के साथ अपनी बात रखेगा।

NDTV ने राफेल घोटाले की खबर दिखाई तो अंबानी ने किया मुकदमा, चैनल ने कहा- न डरेंगे न दबेंगे

एनडीटीवी का कहना है कि रिलायंस के आला अधिकारियों से लगातार और लिखित अनुरोध किया गया कि वे कार्यक्रम में शामिल हों या उस बात पर प्रतिक्रिया दें जिस पर भारत में ही नहीं फ्रांस में भी बड़े पैमाने पर चर्चा हो रही है। लेकिन उन्होंने इसे नजरंदाज किया।

ग़ौरतलब है कि कार्यक्रम के प्रसारण से कुछ ही दिन पहले ही रिलायंस की भूमिका पर किसी और ने नहीं, फ्रांस्वा ओलांद ने सवाल खड़े किए थे जो सौदे के समय फ्रांस के राष्ट्रपति थे।

अगर सरकार राफ़ेल की 4 फाइलें दे तो मैं PM मोदी को 4 दिनों में जेल भिजवा दूंगाः केजरीवाल

चैनल का कहना है कि एनडीटीवी के कार्यक्रम में सभी पक्षों को रखा गया। चूंकि रिलायंस का सौदा भारत में बड़ी ख़बर बन चुका है, इसलिए रिलायंस समूह नोटिस पर नोटिस दिए जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here