आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बोलता हिंदुस्तान से बात करते हुए विजय माल्या के मामले पर मोदी सरकार को लिप्त बताया है।

संजय सिंह ने कहा कि बैंकों में जमा पैसा कर्मचारियों, व्यापारियों, किसानों, मज़दूरों का है किसी भगौड़े के लिए नहीं है। बैंकों का घोटाला करने वाले नीरव मोदी की तस्वीर मोदी के साथ और अब जेटली और माल्या की मुलाकात सबको पता है।

उन्होंने कहा कि देश के आम आदमी का 21000 करोड़ व 9000 करोड़ लूटने वाले नीरव मोदी व विजय माल्या आराम से चले गए। खास बात ये भी है कि ये सब बात पीएम मोदी और अरुण जेटली को पता थी।

PM मोदी के चहेते CBI अधिकारी एके शर्मा ने ‘विजय माल्या’ को देश से भगायाः राहुल गांधी

हजारों करोड़ की लूट करने वाले माल्या के साथ साथ अरुण जेटली के खिलाफ भी केस दर्ज होना चाहिए और उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

संजय सिंह ने कहा, इस मामले पर सीबीआई से लेकर ईडी सब खामोश क्यों रहे? लुकआउट नोटिस को इन्फॉर्म नोटिस में किसने बदला?

ज़ाहिर सी बात है सीबीआई और ईडी केंद्र सरकार के अधीन काम करती है तो इस मामले पर पीएम मोदी से पूछताछ होनी चाहिए कि आखिर उन्होंने माल्या को देश छोड़कर जाने क्यों दिया?

खुलासा : SBI को SC के वकील ने बताया था कि ‘माल्या’ भागने वाला है फिर भी ‘वित्त मंत्रालय’ ने कुछ नहीं किया

उन्होंने कहा, क्या सीबीआई और ईडी सिर्फ आम आदमी पार्टी के लिए है क्या? अगर यही हमारी पार्टी का मामला होता है तो दरोगा मुख्यमंत्री से चार चार घंटे पूछताछ करके जाता है ऐसा ही माल्या के मामले में क्यों नहीं हुआ।

सांसद ने कहा कि नीरव मोदी व विजय माल्या सरकारी संरक्षण प्राप्त डकैत हैं जो 21 हज़ार करोड़ व नौ हज़ार करोड़ लूट के भाग गए, यह सरकारी संरक्षण व नरेंद्र मोदी और अरुण जेटली की देखरेख में कराई गयी सरकारी डकैती है।

केजरीवाल ने 2016 में ही बता दिया था ‘माल्या’ भागा नहीं है बल्कि उसे मोदी सरकार द्वारा भगाया गया है !

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here