कर्नाटक में कांग्रेस-जद(एस) गठबंधन की सरकार मंगलवार को विधानसभा में अपना बहुमत साबित करने असफल रही। जिसके चलते अब कर्नाटक में जेडीएस-कांग्रेस की सरकार गिर चुकी है। इस मामले पर कांग्रेस,बसपा और जेडीएस के नेताओं ने जमकर बीजेपी पर निशाना साधा है। अब कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने भी इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

थरूर ने सोशल मीडिया पर लिखा- तो, जिस पार्टी ने पशुधन की नीलामी पर पाबंदी लगाई थी, उसी ने कर्नाटक में कामयाबी से खरीदफरोख्त कर दिखाई।डी.के.शिवकुमार तथा कांग्रेस के उन विधायकों की हिम्मत और सिद्धांतों पर टिके रहने के लिए मेरीसराहना, जिन्हें अपनी वफादारी बदलने के लिए न बरगलाया जा सका, न डराया जा सका। किसी न किसी दिन हम कामयाब होंगे।

बता दें कि विश्वास प्रस्ताव पर चार दिनों की बहस के बाद कनार्टक में एच. डी.कुमारस्वामी की सरकार गिर गई है।विधानसभा में मंगलवार को मुख्यमंत्री कुमारस्वामी के नेतृत्व में कांग्रेस व जनता दल सेक्युलर (जद-एस) की गठबंधन सरकार विश्वास मत हासिल नहीं कर सकी।

कर्नाटक : BJP ने खुलेआम खरीद-फरोख्त की अनुमति दी, ऐसा मैंने कभी नहीं देखा- पूर्व PM देवगौड़ा

225 सदस्यीय कनार्टक विधानसभा में विश्वास मत के लिए 20 विधायक सदन में उपस्थित नहीं हुए थे।विधानसभा अध्यक्ष केआर रमेश कुमार ने विश्वास मत के बाद सदन के सदस्यों को बताया कि मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी विश्वास मत हासिल नहीं कर सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here