भाजपा सरकार को सत्ता में आये हुए लगभग 4 साल हो चुके हैं। इतने दिनों में सरकार अपने वादों पर खरी नहीं उतरी है। सरकार की इस नाकामयाबी पर देश भर में खूब आलोचना हो रही हैं। यहां तक कि सरकार को खुद की पार्टी क नेताओं से भी आलोचनाए मिल रहीं हैं।

पिछले कुछ सालों से देश के हालत को मुद्दा बनाते हुए भाजपा नेता व अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा सरकार पर हमला किया है। शत्रुघ्न सिन्हा ने तंज कसते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सवालों के घेरे में रखा है।

शत्रुघ्न सिन्हा ने होली के मौके पर मजाकिया अंदाज में ट्वीट कर कहा कि, देश के प्रधानमंत्री एक स्कूल में गए वहां एक बच्चे ने उनसे तीन सवाल किए।

इसके आगे शत्रुघ्न सिन्हा ने देश के तीन बड़े मुद्दों को लिखते हुए कहा, पहला आपने कितनी पढ़ाई की है?, दूसरा बाहर का काला धन कब वापस आयेगा? और तीसरा छोटा मोटा नटखट मोदी 13,000 करोड़ लेकर कैसे भाग गया?। सह्त्रुघन सिन्हा ने मजाकिया अंदाज़ में ये तीन सवाल प्रधानमंत्री के सामने रखे।

आपको बता दें कि भाजपा नेता शत्रुघ्न सिन्हा काफी समय से पार्टी के काम से नाराज चल रहे हैं। वो हमेशा ही पार्टी के गलत निर्णय कि आलोचना करते हुए ट्विटर पर लिखते रहते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here