मध्य प्रदेश के शिवपुरी विधानसभा के मामले से राज्य से लेकर दिल्ली तक सियासत गर्म रही। कांग्रेस के दो सांसद कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने देर रात मुख्य चुनाव आयुक्त से मामले की शिकायत भी।

मामला था कोलारस विधानसभा उपचुनाव से ठीक पहले भाजपा विधायक नारायण सिंह कुशवाह पर मतदाताओं को रिश्वत देने और कांग्रेसियों से मारपीट का।

दरअसल कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि प्रचार खत्म होने के बाद बाहरी होने के बावजूद भाजपा विधायक चुनाव क्षेत्र में रहकर मतदाताओं को प्रभावित कर रहे थे। इसी के विरोध में कांग्रेस के नाराज़ कार्यकर्ताओं ने उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी।

मामला इतना बढ़ा कि दोनों दलों के कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई। पुलिस को कार्यकर्ताओं को खदेड़ने के लिए बलप्रयोग करना पड़ा, जिसमें कांग्रेस उम्मीदवार महेंद्र सिंह यादव घायल भी हो गए।

इस मामले को कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सलीना सिंह से मुलाकात कर भाजपा नेताओं के वोट बांटने और पुलिस के लाठीचार्ज करने की शिकायत कर चुका है।

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सलीना सिंह से मुलाकात कर भाजपा नेताओं के वोट बांटने और पुलिस के लाठीचार्ज करने की शिकायत की है।

इससे के बाद कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया और कमलनाथ ने देर रात दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त से इस मामले की शिकायत की है। कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया और कमलनाथ ने देर रात दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त से इस मामले की शिकायत की है।

इस मामले सिंधिया ने इस मामले पर ट्वीट कर जानकारी भी दी और लिखा हमने चुनाव आयोग से पूरे मामले की शिकायत की है। अगर इस लोकतंत्र को बचाए रखना चाहते है, तो समय की माँग है की चुनाव आयोग इस पूरे मामले को गंभीरता से ले और तत्काल दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्यवाही करे।

वही इससे पहले सिधिया ने ट्वीट करते हुए कहा था कि नरेंद्र कुशवाह पर कार्यवाही करने के बजाय, पुलिस प्रशासन ने उन्हें भाग जाने दिया, और उलटा कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र सिंह यादव पर लाठियाँ बरसायी। इस जानलेवा हमले की जितनी निंदा की जाए वो कम है।

उन्होंने आगे कहा कि लोकतंत्र के लिए बेहद शर्मशार कर देने वाली बात है कि कोलारस और मुंगावली उपचुनाव में जिस भाँति भाजपा ज़ोर-जबरदस्ती, बल, पैसे और पुलिस प्रशासन का गलत इस्तेमाल कर रही है।

वो न केवल अलोकतांत्रिक और असंवैधानिक है बल्कि भाजपा की मानसिकता भी साफ़ दिखलाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here