नीरव मोदी के हजारों करोड़ के घोटालें से भले ही राफेल डील में गड़बड़ी का मामला दब गया हो। मगर विपक्ष इसे भूलने के मूड में नहीं है।

महाराष्ट्र में बीजेपी की सहयोगी पार्टी शिवसेना ने एक बार फिर मोदी सरकार को राफेल डील में हुई गड़बड़ी को याद दिलाया है। उद्धव ठाकरे ने कहा कि बैंक घोटाले के कारण राफेल डील का मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है।

दरअसल राफेल लड़ाकू विमानों को लेकर कीमतों में हुए बदलाव पर मोदी सरकार कई सवालों के घेरे में है। मगर देश में जैसे ही घोटालों का दौर शुरू हुआ वैसे ही राफेल डील पर लोगों ने सवाल पूछना बंद कर दिया।

मगर शिवसेना को ये मुद्दा अभी भी याद है। ठाकरे ने कहा कि पीएनबी घोटाला ने राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद से जुड़े विवाद को ठंडे बस्ते में डाल दिया है। शिवसेना प्रमुख ने आगे कहा कि ‘‘कैसे हजारों करोड़ रुपए के कर्ज दिए गए। एक के बाद एक घोटाले सामने आ रहे हैं।

इस मुद्दे की वजह से राफेल घोटाले को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। उद्धव ने ये सभी बातें शिवसेना की विधान पार्षद नीलम गोरहे की पुस्तक का विमोचन करने के बाद संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि ‘‘बड़े लोग भ्रष्टाचार करते हैं और देश छोड़कर चले जाते हैं। हालांकि, गरीब किसान जिन्होंने छोटा कर्ज लिया है, लेकिन वे उसे चुका पाने में सक्षम नहीं हैं, उन्हें अपनी जान देने पर मजबूर होना पड़ता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here