सीपीआई(एम) के महासचिव व राज्यसभा सांसद सीताराम येचुरी ने भाजपा के राजनीतिक एजेंडे को सबसे खतरनाक बताया।

उन्होंने प्रेस कॉंफ्रेंस करते हुए कहा कि, देश में भाजपा का राजनीति एजेंडा काफी खतरनाक है।

भाजपा समाज में नफरत बांट रही है। संवैधानिक संस्थाओं को गलत इस्तेमाल कर रही है। आर्थिक रूप से देश को कमजोर कर रही है।

येचुरी ने त्रिपुरा हार को स्वीकार करते हुए कहा कि, वाम संगठन हमेशा त्रिपुरा के लोगों के साथ खड़ा रहेगा।

येचुरी ने आगे कहा कि, आदिवासी और गैर आदिवासी त्रिपुरा के लोगों में हमेेशा एकता बनी रहे यही काम वाम संगठन करते रहेंगे।

आपको बता दें कि, 25 साल शासन के बाद त्रिपुरा में माणिक सरकार को हार का सामना करना पड़ा है। भाजपा ने पूर्ण बहुमत से सरकार बना ली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here