पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने बड़ा फेरबदल करते हुए चारों रेंज के आईजी को बदल दिया है।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) डॉ. एस करुणा राजू ने मगलवार को आठ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों का स्थानांतरण कर दिया। साथ ही दो डिप्टी कमिश्नर के तबादले का भी आदेश जारी किया है।

गिरीश दयालन को डीसी कम डीईओ फिरोजपुर नियुक्त किया है। वहीं विनीत कुमार को बठिंडा जिले में डिप्टी कमिश्नर कम जिला चुनाव अधिकारी की जिम्मेदारी दी है।

इसके अलावा आयोग ने सात पुलिस महानिरीक्षकों और तीन अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का भी स्थानांतरण किया है। 19 डीएसपी रैंक के अधिकारियों के स्थानांतरण का आदेश भी लागू हो चुका है।

पंजाब में फेरबदल को देखते हुए उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के नेता भी अपनी मांग को दोहरा रहे हैं। दरअसल, सपा प्रमुख ने चुनाव आयोग से कुछ बड़े अधिकरियों को उनके पदों से हटाने की मांग की है।

समाजवादी पार्टी का आरोप है कि कुछ अधिकारी भाजपा कार्यकर्ता बनकर काम करते हैं। इन अधिकारीयों के रहते प्रदेश में ‘स्वतंत्र, निष्पक्ष, निर्भीक, प्रभाव मुक्त चुनाव’ संभव नहीं है। पत्र में उप मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी, अतिरिक्त मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल, एडीजी (लॉ एण्ड ऑर्डर) प्रशांत कुमार और एडीजी अमिताभ यश का नाम है। सपा की मांग है कि इन सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से उनके वर्तमान पदों से हटाया जाए। उनके अनुसार इस कार्रवाई के बाद ही प्रदेश में निष्पक्ष, स्वतंत्र और भयमुक्त चुनाव संपन्न हो सकेगा।

पंजाब में फेरबदल को देखते हुए सपा नेता आई.पी. सिंह ने लिखा है, चुनाव आयोग अब निष्पक्ष नहीं रहा। एक तरफ पंजाब में अधिकारियों को फटाफट हटाया जा रहा है वहीं उत्तर प्रदेश में मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी ने कुछ अफसरों को हटाने का अनुरोध किया आज एक सप्ताह बीत गया अबतक कार्यवाही नहीं हुई ये अफसर BJP के कार्यकर्ता बनकर काम कर रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here