पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद राज्य में कई जगहों पर राजनीतिक हिंसा की खबरें सामने आई है। जिसे लेकर भाजपा तृणमूल कांग्रेस को जिम्मेदार ठहरा रही है।

भाजपा के कई नेताओं ने ममता बनर्जी के खिलाफ विवादित बयान दिए। सोशल मीडिया पर भी बंगाल हिंसा का मुद्दा काफी गरमाया हुआ है।

पश्चिम बंगाल में चल रही हिंसा के मामले में भाजपा ने टीएमसी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। भाजपा का कहना है कि टीएमसी कार्यकर्ताओं ने भाजपा के कार्यालयों और उनके समर्थकों के घरों दुकानों में हिंसा की है।

इसी बीच खबर सामने आई है कि बंगाल में हो रही हिंसा के खिलाफ कल यूपी के भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए अपने लखनऊ आवास पर धरना दिया है।

इस मामले में समाजवादी पार्टी के नेता सुनील सिंह यादव ने भाजपा नेता स्वतंत्र देव सिंह पर हमला बोला है। उन्होंने भाजपा नेता को नौटंकी करार देते हुए ट्वीट किया है।

जिसमें लिखा है कि “नौंटक देव सिंह जी बंगाल में अराजकता के लिए लखनऊ में अपने आवास पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।

लेकिन योगी राज में ऑक्सीजन और दवाइयों की किल्लत से हज़ारों लोग मर गए और रोजाना मर रहे हैं उनके लिए अपने मुख्यमंत्री को चेताने की हिम्मत नहीं है।। धरना छोड़िये कम से कम दो शब्द ही बोल देते।”

इस मामले में उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर भी जानकारी दी है। जिसमें यह बताया गया है कि पश्चिम बंगाल में चुनावों के बाद हो रही हिंसा के खिलाफ वह आज लखनऊ में कोरोना की गाइडलाइन का पालन करते हुए धरना दे रहे हैं।

पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ता एकजुट होकर पश्चिम बंगाल के कार्यकर्ताओं के साथ खड़े हैं। राजनीतिक लड़ाई बम और बंदूकों से नहीं बल्कि विचारधारा की होती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here