‘कानून व्यवस्था’ पढ़ने में भले ही आम शब्द लगे, मगर कानून व्यवस्था से एक पूरा देश और राज्य संचालित होता है। कानून व्यवस्था का बिगड़ने का मतलब पूरे राज्य में अराजकता का फैलना होता है, इसके परिणाम घातक होते हैं।

उत्तर प्रदेश में इन दिनों कानून व्यवस्था चरमराई हुई है। 17 जुलाई को सोनभद्र में 10 लोगों को दिनदहाड़े गोलियों से भून कर नरसंहार किया गया। बीते रविवार उन्नाव पीड़िता सहित उसके परिवार पर जानलेवा हमला किया गया।

राज्य की योगी सरकार इन घटनाओं पर लीपापोती कर रही है। इसके विरोध में मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी सड़कों पर यूपी की कानून व्यवस्था और यूपी की जनता के लिए संघर्ष कर रही है।

बुधवार को लखनऊ में राजभवन के सामने सपा के वरिष्ठ नेताओं सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। बिगड़ी कानून व्यवस्था को लेकर प्रदर्शन कर रहे प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, सुनील सिंह साजन, अरविन्द सिंह, राजेश यादव सहित सभी यूथ के अध्यक्षों को यूपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

वहीं आज सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से विभिन्न मुद्दों को लेकर मुलाकात की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here