त्रिपुरा में आखिर भारतीय जनता पार्टी ने जीत कैसे हासिल की? इसका जवाब हर कोई जानना चाह रहा था। मगर अब त्रिपुरा चुनाव के बीजेपी प्रभारी सुनील देवधर ने इसके पीछे की वजह बता दी है।

देवधर ने एक न्यूज़ चैनल से इंटरव्यू करते हुए त्रिपुरा की जीत का श्रेय कार्यकर्ताओं को नहीं बल्कि खान-पान की संस्कृति को दिया है ।

दरअसल बीजेपी नेता सुनील देवधर से जब पूछा गया राज्य में संगठन खड़ा करने के लिए उन्होंने खुद पर बहुत काम किया। सुनील ने कहा कि जब आप किसी राज्य में जाते है तो लोगों से जुड़ने के लिए आपको अपने खान-पान में बदलाव करने पड़ते है।

देवधर ने बताया कि उन्होंने कार्यकर्ताओं से जुड़ने के लिए पोर्क यानि सूअर का मांस भी खाना पड़ा था तब जाकर वो त्रिपुरा चुनाव में जीत हासिल कर पाए है। ऐसा पहली बार हो रहा है की चुनाव की जीत का श्रेय मांस खाने पर दे रहे है।

बता दें कि साल 2013 के त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में भाजपा को महज डेढ़ फीसद वोट मिले थे जबकि इस बार बीजेपी को 43{f5269551040a1d816f33c00c311b24b650f734de7d308ac517f1b6a34cbb2611} वोट मिला है। बीजेपी की तरफ से बिप्लब देब को मुख्यमंत्री बनाने का ऐलान किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here