बिहार में उपचुनाव करीब आ चुके हैं और सभी पार्टियों ने चुनावी क्षेत्रों में प्रचार व रैलियां करना भी शुरू कर दिया है। इस दौरान राजद नेता तेजस्वी यादव अररिया में कैंप कर रहे हैं।

अररिया लोकसभा के उपचुनाव के लिए तेजश्वी राजद प्रत्याशी सरफराज आलम के पक्ष में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। तेजश्वी ने अररिया में तीन जगहों पर सभा को संबोधित किया।

इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए तेजस्वी ने भाजपा और बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार पर जमकर हमला किया। तेजश्वी ने कहा कि भाजपा कभी काम की बात नहीं करती सिर्फ जाति और धर्म के नाम पर दंगे करवाती है।

अब समय आ गया है कि जनता को धोखा देने वालों को सबक सिखाया जाए, आने वालों उपचुनाओं में राजद गठबंधन का तीनो सीटों पर जीतना तय है।

इसके अलावा उन्होंने ट्विटर पर युवाओं को आन्दोलन शुरू करने की सलाह देते हुए लिखा, “युवा बेरोज़गार है। किसान आत्महत्या कर रहा है। मज़दूर परेशान है। महँगाई चरम पर है। लुटेरे देश का सफ़ेद धन लेकर विदेश भगा दिए जा रहे है।

जनादेश की सरेआम लूट हो रही है। विकास की जगह बकवास हो रहा है। युवाओं को पहल कर आंदोलन करना होगा। झूठे और जुमलेबाज़ों को सबक़ सिखाना होगा”।

बता दें कि बिहार में एक लोकसभा और दो विधानसभा सीटों पर 11 मार्च को उपचुनाव होने वाले हैं। जिसके परिणाम 14 मार्च को आयेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here