महाराष्ट्र और असम के बाद अब गुजरात में भी उत्तर भारतीयों, खासकर उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों पर हमला किया जा रहा है। उन्हें राज्य से चले जाने की धमकी दी जा रही है।

ख़ौफ का आलम ये है कि लोग हजार से दो हजार किलोमीट तक का सफर बस कर रहे हैं। क्योंकि फरमान जारी हो चुका है। जान बचाकर कैसे भी गुजरात से निकलना है। ट्रेनें एकदम भरी हुई हैं। खड़े होने की भी जगह नहीं बच रही।

ऐसे में उत्तर प्रदेश और बिहार के लोग बसों में लदा कर तीस तीस घंटे की असहनीय यात्रा करने को मजबूर हैं। दरअसल 28 सितंबर को साबरकांठा जिले के हिम्मतनगर कस्बे के पास एक गांव में 14 माह की बच्ची से कथित तौर पर बलात्कार हुआ था।

इस रेप का आरोप बिहार के रहने वाले रविंद्र साहू नाम के मजदूर पर लगा है। रविंद्र साहू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अब गुजरात में सभी बिहारियों के खिलाफ भयावह हिंसा का माहौल बन गया है।

बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लगातार इस मामले पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। उन्होंने ट्विटर पर लिखा है ‘सुना है भाजपाई गुजराती लोग नरेंद्र मोदी-अमित शाह जैसे गुजरातियों की मदद से विदेश भागे नीरव मोदी, मेहुल चौकसी, नितिन संदेसरा, कोठारी जैसे गुजराती ठगों द्वारा लूटा हुआ लाखों करोड़ रूपया मेहनतशील बिहारियों से मारपीट कर वसूलना चाहते है। भाईयों, बापू और सरदार पटेल की तो शर्म कर लेते।’

‘गुजरात के लम्पट भाजपाई बिहार और यूपी के लोगों के साथ गुंडागर्दी कर उन्हें गुजरात से भगा रहे हैं। हैरानी होती है, गुजरात, यूपी, बिहार और केंद्र सहित सभी जगह बीजेपी की सरकार है। क्या बिहार और यूपी की सरकारे गुजरात के गुंडो के अत्याचार पर रोक नहीं लगवा सकती? मोदी-शाह से इतना भी मत डरो’

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here