बिहार की दो विधानसभा और एक लोकसभा की सीट पर उपचुनाव के लिए आज मतदान हो रहे हैं। भभुआ विधानसभा सीट पर चल रहे मतदान के दौरान EVM में गड़बड़ी का मामला सामने आया है।

बिहार कांग्रेस अध्यक्ष कोकब कादरी ने आरोप लगाए। डीएम ने 137 EVM  मशीनों गड़बड़ी कुबूल की।

इस मामले पर राजद नेता और विधानसभा नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने डीएम पर पलटवार किया है।

तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, डीएम साहब का मोबाइल काम नहीं कर रहा है और ईवीएम आई खराबियों को सही नहीं कर पा रहे है। कह रहे हमारे पास ईवीएम एक्सपर्ट की कमी है।

तेजस्वी ने तंज करते हुए कहा कि, हमे उम्मीद है प्रशासन इसे बनवाने के लिए किसी कबाड़ी को नहीं बुलवाएगा। आप भी दुआ करे।

इसके अलावा तेजस्वी से सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि,क्या तरीका है चुनाव करवाने का।

बता दे कि कांग्रेस अध्यक्ष कोकब कादरी आरोप लगाया था की भभुआ जिले में 137 ईवीएम खराब हैं।

जिसकी पुष्टि करते हुए डीएम ने भी थी और अपने मोबाइल में खराबी होने के चलते ईवीएम को सही करने वाले किसी एक्सपर्ट को बुलाने में असमर्थ रहे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here