उत्तर प्रदेश में रामराज्य लाने वाली भारतीय जनता पार्टी अब अपने किए हुए वादे पर घिरती नजर आ रही है। भाजपा ने ही दावा किया था कि पूर्ववर्ती सरकारों में जंगलराज था लेकिन अब उसने रामराज्य की स्थापना कर दी है।

योगी सरकार अपराध खत्म करने के लिए अपराधियों का एनकाउंटर कर रही है। मगर उसके नेता व विधायक सत्ता के अंहकार में सबकुछ खत्म दे रहे हैं। उन्नाव से भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर पर गैंगरेप करने का आरोप लगा है।

समाजवादी पार्टी की प्रवक्ता पंखुड़ी पाठक ने ट्वीट करते हुए भाजपा के रामराज्य की तुलना शैतान राज से की है।

पंखुड़ी ने लिखा कि “उन्नाव में जो हुआ आज पूरा देश देख रहा है। किस तरह बलात्कार और हत्या के आरोपी को VIP ट्रीटमेंट दिया जा रहा है। राम राज्य की बात करने वालों ने आख़िर शैतान का राज्य स्थापित कर ही दिया।”


ये कैसा रामराज्य है? जहाँ बलात्कारी भाजपा ‘विधायक’ होने की वजह से सलाखों के बाहर है। पीड़ित बेटी के पिता की मौत विधायक गुंडों की मारपीट से हुई।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक पीड़िता के पिता के साथ मारपीट में उसकी बड़ी आंत फट गई थी। शरीर पर 14 जगहों पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here