उन्नाव पीड़िता का लगभग पूरा परिवार ख़त्म हो गया है। अब वो खुद अस्पताल में अपनी जिंदगी की लड़ाई लड़ रही है। लेकिन राजनीति करने वाले अपनी सुविधा अनुसार राजनीति चमका रहे हैं।

सांसद आज़म खान द्वारा एक बीजेपी महिला सांसद पर कमेंट भर से लोकसभा में पूरी बीजेपी उनके खिलाफ हो गई। चार दिन तक संसद और मीडिया में हो हल्ला मचा।

लेकिन एक बेटी का गैंगरे’प होता है। उसके पिता की थाने में मौत हो जाती है। फिर दो साल बाद एक सड़क दुर्घटना में उसे भी जान से मारने के लिए ट्रक से एक्सीडेंट करवाया जाता है। इसमें पीड़िता की चाची और मौसी की मौत हो जाती है। खुद पीड़िता और उसके वकील अपनी आखिरी सांसें गिन रहे हैं। मगर संसद में एक कमेंट पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और निर्मला सीतारमण समेत अन्य महिला सांसद एक हो गईं पर यहां ये सभी महिला नेत्री चुप हैं!

उन्नावः अगर ट्रक का ड्राइवर या मालिक मुसलमान होता तो मीडिया इसे भी ‘हिंदू-मुस्लिम’ बना देती

सपा नेता अनुराग भदौरिया ने ट्वीटर पर लिखते हुए महिला सांसदों पर सवाल उठाया है। अनुराग ने लिखा है कि, “वो सांसद महिलाएं जो बहुत जोर-जोर से महिलाओं के सम्मान के लिए कल तक संसद में चिल्ला रही थीं आज चुप क्यों हैं उन्नाव रेप पीड़िता का पूरा परिवार न्याय मांगते-मांगते ख़त्म कर दिया गया। पीड़िता खुद आज मौत से लड़ रही है। वाह से भाजपा की राजनीति।”

वहीं मंगलवार को सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव लखनऊ के केजीएमयू ट्रामा सेंटर में पीड़िता से मिलने पहुंचे। उन्होंने बीजेपी और उसकी सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि, “बीजेपी और सरकार कुछ भी कह सकती है और कुछ भी कर सकती है। पुलिस वो कह रही है जो सरकार कहलवाना चाहती है।”

PM और रक्षामंत्री यूपी से हैं लेकिन ये एक बेटी को नहीं बचा पा रहे हैं क्योंकि आरोपी BJP का है : अखिलेश 

उन्होंने कहा- क्या हमने डायल 100 इसीलिए दिया था ताकि जनता को न्याय न मिले। जनता ने बड़ी उम्मीद से केंद्र में भाजपा की सरकार बनवाई है। प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री, मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश से हैं लेकिन ये एक बेटी को नहीं बचा पा रहे हैं। क्योंकि उनका विधायक आरोपी है।”

उन्नाव पीड़िता के समर्थन में पूरे देश में लोग सड़कों पर उतर रहे हैं। लखनऊ से लेकर दिल्ली तक जगह-जगह बीजेपी और योगी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं।

3 COMMENTS

  1. Dum mro bjp valy bhgwan tumy maff nhi kryga modhi is janm m bhugtna pdyga is des janta ko aap ne ,dhukhi kr deya ,logo ko dhukhi hoker mjduri sey beyrojgari pryshyan hoker mrna PD rha h ,glt dhge sey ed ka estymal or cbi ka estymal mtlb dhram ka nas krna or adhram ko lagana but jayda din nhi chl payga ye sub kuch, haayyeee legygee aap ko jnta ki

  2. yes it is a question to be replied by many BJP women representatives? where are you now? why are you all women so selective about the issues?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here