दुनियाभर में सालों से शिकार होती महिलाओं ने ‘मी टू’ मुहीम का सहारा लिया है। बड़े बड़े चहरे बेनकाब हो रहें है, वहीं भारत में भी इसका व्यापक असर देखने को मिला है। एमजे अकबर

चाहे वो अभिनेता नाना पाटेकर हो या फिर तीन तलाक के मुद्दे पर महिलाओं की हक़ बात करने वाले विदेश राज्यमंत्री एमजे अकबर जिनपर बड़े मंत्री बोलने से कतरा रहें है।

अब इस मामले पर बीजेपी की तरफ से बयान आया है। वो भी कहीं और नहीं बीजेपी मध्यप्रदेश महिला विंग से जिनकी अध्यक्षा ने अपने मंत्री एमजे अकबर का समर्थन किया है।

बेटी बचाओ का नारा देने वाले PM मोदी ‘कुलदीप सेंगर’ पर चुप थे और आज ‘MJ अकबर’ पर भी चुप हैं

लता केलकर ने ‘मी टू’ मुहीम पर कहा कि वो इस मुहीम का सम्मान करती है, मगर वो उन महिलाओं को शरीफ नहीं मान सकती की कोई उनका गलत इस्तेमाल कर सकता है।

इस बयान में सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि ये बयान एक महिला विंग की अध्यक्षा दे रही है। अभी तक एमजे अकबर पर मोदी सरकार की किसी भी महिला मंत्री ने समर्थन नहीं किया बल्कि मेनिका गांधी ने सख्त कार्यवाई करने की मांग तक की है मगर बीजेपी महिला विंग की नेता महिला पत्रकारों को शरीफ नहीं मानती है।

ये वही सोच है जिसकी वजह से महिलाएं डरती है कि अगर आवाज़ उठाई गई तो उनका चरित्र हनन होगा। एक महिला दूसरी महिला का ऐसे मामले में विरोध करना कहीं से उचित नहीं।

उन्हें चाहिए था कि वो एमजे अकबर के मामले पर निष्पक्ष जांच की मांग करती जैसा की नाना पाटेकर और आलोकनाथ के मामले में हुआ मगर उन्होंने महिला पत्रकारों के चरित्र पर ही सवाल खड़े कर दिए जो बेहद ही शर्मनाक है।

मुग़लों का अकबर महान था या नहीं लेकिन मोदी का अकबर वाकई ‘महान’ है : रवीश कुमार

बता दें कि मोदी सरकार में विदेश राज्यमंत्री एमजे अकबर पर कई महिला पत्रकारों ने उनपर यौन शोषण का आरोप लगाया है। फिलहाल इस मामले पर अकबर कोई सफाई नहीं आई है। इस रविवार को उनके भारत आने की बात कही जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here