डॉलर के मुकाबले रुपए में लगातार गिरावट से देश में महंगाई भले बढ़ रही हो लेकिन भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री जो तर्क दे रहे हैं वो मोदीभक्तों के आलावा किसी और के समझ के बाहर की बात है।

केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ऐसा बयान दिया है जिससे सभी लोग अपना माथा पकड़ कर बैठ जाएंगे।

पीयूष गोयल ने ‘हिंदुस्तान लीडरशिप’ समिट में गिरते रुपए पर बोलते हुए कहा है कि, “पिछले 15 सालों के दौरान भारतीय रुपए का ये सबसे अच्छा दौर है। इससे परेशान होने की जरुरत नहीं है।”

आज़ादी के बाद रूपये में ऐतिहासिक गिरावट, रुपया 74 के पार, क्या अब PM की गरिमा नहीं गिर रही है?

बता दें शुक्रवार को भारतीय रूपया एक डॉलर के मुकाबले पहली बार 74 रुपए हो गया।

गिरते रुपए की वजह से अंतर्राष्ट्रीय बाजार में क्रुड ऑयल महंगा हो रहा है देश में पेट्रोल-डीजल के कीमतों में आग लगी हुई है। मगर पीयूष गोयल कह रहे हैं की ये रुपए के लिए सबसे अच्छा दौर है!

उन्होंने कहा, “पिछले 5 सालों में रुपए के मूल्य में सिर्फ 7 फीसदी की गिरावट आई है। भारतीय करेंसी के लिए मौजूदा समय सबसे अच्छा है। इसे रुपए का सुनहरा दौर कह सकते हैं।”

एकबार फिर सबसे अमीर भारतीय बने मुकेश अंबानी, रुपया गिर रहा है मगर मोदी का मित्र बढ़ रहा है

रुपए का अबतक का सबसे निम्नतम स्तर होने के बावजूद चार्टेड एकाउंटेंट रह चुके पीयूष गोयल ने कार्यक्रम में बोला कि सामान्य गिरावट के बाद भी रूपया मजबूत हुए है। गोयल किस हिसाब से इसे रुपए की सामान्य गिरावट बता रहे हैं?

क्या बढती तेल की कीमतों का भुगतान पीयूष गोयल भाजपा मुख्यालय से करवाएंगे? क्योंकि डॉलर के मजबूत होने से ही तेल की कीमतों में इजाफा हो रहा है।

जब एक अर्थशास्त्री को हटाकर ‘फर्जी डिग्री’ वाले को देश सौपेंगे तो रुपया भी गिरेगा और देश का मान भी : अलका

जबकि रुपए में गिरावट की वजह से तेल आयात समेत आयात का बिल भी बढ़ रहा है। जिसकी वजह से हिन्दुस्तान आर्थिक संकट का सामना कर रहा है।

बता दें कि केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी रुपए में गिरावट को भारत के लिए आर्थिक संकट बता चुके  हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here