मध्यप्रदेश में हुए उपचुनावों में कांग्रेस ने दोनों ही सीटों पर भाजपा का सूपड़ा साफ कर दिया है। कांग्रेस ने दोनों ही विधानसभा सीट मुंगावली और कोलारस पर शानदार जीत हासिल की है।

सुबह से चल रही मतगणना में मुंगावली विधानसभा सीट पर कांग्रेस सातवें राउंड तक 3834 वोटों से आगे चल रही थी, वहीं कोलारस में सातवें राउंड में कांग्रेस को 4783 और भाजपा को 3300 वोट मिले थे।

दोनों ही जगहों पर दोनों बड़ी पार्टी भाजपा और कांग्रेस की साख दांव पर लगी हुई थी। भाजपा की तरफ से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी चुनाव प्रचार करने मैदान में उतरे थें मगर पार्टी को इसका कोई खासा फायदा मिलते हुए नहीं दिखा। भाजपा की हार की वजह गुस्साए किसानों को माना जा रहा है।

इससे पहले भी राजस्थान में दो लोकसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने बड़ी जीत दर्ज कि थी। कांग्रेस ने अलवर और अजमेर सीट पर भाजपा को बहुत बड़े अंतर से हराया था वहीं एक अन्य विधानसभा सीट पर भी कांग्रेस भारी मतों से जीती थी।

राजस्थान के बाद अब कांग्रेस ने मध्यप्रदेश उपचुनाव में भी भाजपा का सूपड़ा साफ़ कर दिया है। ये भाजपा के लिए एक बहुत बुरा संकेत है। क्योंकि दोनों ही राज्यों में भाजपा की सरकार है, और ऐसे में वहां कांग्रेस का जीतना सरकार के प्रति जनता की नाराजगी बतात है।

अगर यही हाल रहा तो आने वाले 2019 के लोकसभा चुनावों में भाजपा को सतर्क रहना पड़ेगा। क्योंकि दोनों राज्यों के उपचुनाव में भाजपा की करारी हार सरकार के प्रति जनता की नाराजगी को दर्शाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here