मोदी सरकार में मंत्री गिरिराज सिंह के बयान पर कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी ने तीखी टिप्पणी की है।

अररिया को आंतकवादियों का गढ़ बताने कांग्रेस नेता ने कहा कि, गिरिराज सिंह का उपचार अभी तक नही हुआ..?

कई दिनों से आग लगाने और नफ़रत फैलाने का कोई बयान नही आया था जिससे लगने लगा था कि उपचार करा लिया है, अफ़सोस मगर संक्रमण तो और बढ़ा हुआ दिख रहा है।

कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी ने आगे कहा कि, भारत को पाकिस्तान से कम और नफ़रत फैलाने वाले इस तरह के नेताओं से ज्यादा ख़तरा है।

भारत में भाजपा नेता खुलेआम शर्मनाक बयान दे रहे हैं। अररिया हारने पर बौखला कर जिहादियों का गढ़ बता रहे हैं।

जबकि कोई सवाल यह नहीं उठा रहा है कि, सरकार तुम्हारी प्रशासन तुम्हारा है फिर उसमें आतंकी कैसे बन रहे हैं।

या फिर सिर्फ चुनाव जीतने के लिए नफरत बांटी जा रही है। गिरिराज पहले भी तमाम विवादित बयान देते रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here